Kanpur News: शिक्षा और उद्योग के मेल से बढ़ेगा नवाचार, IIT कानपुर में बोले सीएम योगी

Kanpur News: तकनीक और उद्योग जगत के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर में सोमवार को विशेष समन्वय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टार्टअप और नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

उद्योगों के बीच पुल का काम करेगा

मुख्यमंत्री ने मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आईआईटी कानपुर के नवाचार और अनुसंधान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षा जगत और उद्योगों के बीच पुल का काम करेगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार नई तकनीकों और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों का यह सहयोग राज्य और देश दोनों की प्रगति को नई ऊंचाई देगा।”

इस मौके पर मंत्री राकेश सचान, आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मुनींद्र अग्रवाल, डॉ. हैरिक विन और डिप्टी डायरेक्टर बृजभूषण भी मौजूद रहे।

Also Read: Varanasi News: बड़ागांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी कुख्यात गो- तस्कर गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.