Kanpur News: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में कानपुर को मिली बड़ी सफलता, देश के टॉप-5 शहरों में शामिल

Kanpur News: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण–2024 के नतीजे जारी किए हैं। इनमें मिलियन प्लस शहरों की श्रेणी में कानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 5वां स्थान हासिल किया है।

यह उपलब्धि नगर निगम कानपुर, राज्य सरकार, औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक संगठनों और सबसे अहम – शहरवासियों के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई है।

2022 में सबसे प्रदूषित, अब बदलाव की मिसाल

गौरतलब है कि साल 2022 में कानपुर को देश के सबसे प्रदूषित शहरों में गिना जाता था। PM2.5 और PM10 कणों का स्तर इतना ज्यादा था कि लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा था। इस स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम और प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत बड़े पैमाने पर सुधारात्मक कदम उठाए।

कानपुर नगर निगम के प्रमुख कदम

  • वृक्षारोपण एवं ग्रीन बेल्ट विकास: मियावाकी पद्धति से 10.85 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में घना वृक्षारोपण, 2.19 लाख वर्गमीटर में ग्रीन बेल्ट और अर्बन फॉरेस्ट का निर्माण।

  • सड़क सुधार व धूल नियंत्रण: 772 किमी क्षेत्र में एंड-टू-एंड पेवमेंट, जिससे उड़ती धूल की समस्या पर नियंत्रण।

  • यांत्रिक सफाई और जल छिड़काव: 7 मशीनों से रोजाना 210 किमी सड़क सफाई, पिछले एक साल में 74,000 किमी से ज्यादा सफाई। साथ ही 46,727 किमी क्षेत्र में वाटर स्प्रिंकलिंग।

  • कचरा प्रबंधन: पांकी में C&D Waste Plant (120 टन/दिन), Solid Waste Plant (1400 टन/दिन) और Carcass Utilization Plant से मृत पशुओं का वैज्ञानिक निस्तारण।

  • यातायात प्रबंधन और निगरानी: Integrated Command & Control Centre से ट्रैफिक और वायु गुणवत्ता की सतत निगरानी।

नतीजे क्या रहे?

  • 2019-20 की तुलना में PM10 स्तर में 55% सुधार।

  • पिछले साल की तुलना में अतिरिक्त 18.40% प्रगति।

  • शहर की वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार, जिससे नागरिकों को स्वच्छ और सेहतमंद वातावरण मिला।

कानपुर नगर निगम ने इस सफलता को सभी नागरिकों के सहयोग का नतीजा बताते हुए आभार व्यक्त किया है। साथ ही यह संकल्प भी लिया है कि स्वच्छ वायु सर्वेक्षण–2026 में शहर और भी बेहतर स्थान हासिल करेगा।

Also Read: Nepal Gen-Z Protest: PM ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने भी दिया इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों ने निकाली विक्ट्री परेड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.