Kanpur News: सपा नेता सुमैया राणा के बयान पर कानपुर मेयर ने दी कड़ी चेतावनी

Kanpur News: यूपी में सपा नेता सुमैया राणा के भड़काऊ बयान को लेकर कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे ने कड़ा पलटवार किया है। बरेली में पोस्‍टर पर लिखे स्लोगन के कारण उत्पन्न तनाव के बाद पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सुमैया राणा ने कहा था कि “लखनऊ में भीड़ नहीं, सैलाब आएगा, पुलिस अपनी बंदूक के साथ तैयार रहे। हम खुशी-खुशी गोलियां खाने के लिए तैयार हैं।”

सपा नेता के इस बयान पर मेयर प्रमिला पांडे ने कहा कि सुमैया राणा शायद भूल चुकी हैं कि यूपी का मुखिया कौन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई भड़काऊ बयानबाजी करता है या कानून का उल्लंघन करता है, तो पूरे प्रदेश की पुलिस पूरी तैयारी के साथ है। उन्होंने कहा,”ये गीदड़भभकी कहीं और दें। ये योगी का यूपी है, यहां भड़काऊ बयान और गलत सोच रखने वाले की कोई जगह नहीं है।”

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

बरेली में बीते शुक्रवार दोपहर को नमाज के बाद मौलाना तौकीर रजा खान के नेतृत्व में इस्लामिया ग्राउंड पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और स्लोगन लिखे पोस्‍टर के साथ प्रदर्शन किया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच तनातनी बढ़ गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

मेयर प्रमिला पांडे का यह बयान स्पष्ट संदेश देता है कि यूपी में कानून व्यवस्था के उल्लंघन और भड़काऊ गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Read: Lucknow News: सुमैया राणा का विवादित बयान, आई लव मोहम्मद विवाद पर बोलीं- लखनऊ की सड़कों पर आएगा सैलाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.