Kanpur News: कानपुर नगर निगम ने अवैध विज्ञापनों व अतिक्रमणों पर की बड़ी कार्रवाई, 585 बोर्ड हटाए गए
Kanpur News: शहर को अतिक्रमण और अवैध विज्ञापनों से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने मंगलवार (26 अगस्त 2025) को बड़ी कार्रवाई की। महापौर और नगर आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे संयुक्त अतिक्रमण अभियान के तहत शहरभर में अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन-पटों को हटाया गया।
नगर निगम टीम ने बताया कि आज की कार्रवाई के दौरान 450 कियोस्क, 75 बिलबोर्ड और 60 रोड क्रॉस बैनर हटाए गए। यानी कुल 585 अवैध विज्ञापन शहर से साफ किए गए। निगम का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि शहर की सूरत बेहतर हो सके और लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मिले।

कार्रवाई शुरू कर दी गई
इसी क्रम में जोन-3 में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए गृहकर संबंधी विशेष शिविर भी लगाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में गृहकर नामांतरण, त्रुटि सुधार और अन्य आपत्तियों को सुना गया। कुल 10 आवेदनों को मौके पर दर्ज किया गया और उन पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शिविर में जोनल अधिकारी सी.पी. सिंह, कर अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध विज्ञापन और अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। नियमित अभियान के जरिए इन्हें हटाया जाएगा और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
Also Read: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हाहाकार, डोडा में 4 की मौत, सीएम उमर अब्दुल्ला ने बुलाई आपात बैठक

