Kanpur News: कानपुर पुलिस का ऑपरेशन महाकाल 2.0 तेज, सफेदपोश अपराधियों की अब खैर नहीं
Kanpur News: शहर में बढ़ते भूमाफियाओं, वसूलीबाजों और सफेदपोश अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कानपुर पुलिस ने ऑपरेशन महाकाल 2.0 की रफ्तार तेज कर दी है। शनिवार को सेंट्रल जोन कार्यालय में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, सीसामऊ, अनवरगंज, स्वरूपनगर और कर्नलगंज के एसीपी सहित सभी थाना प्रभारी शामिल रहे।
अपराधियों पर सख्ती के निर्देश
डीसीपी ने अधिकारियों को साफ आदेश दिए कि –
- जालसाजों, दबंगों और सफेदपोश अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
- जनता से मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से निपटाया जाए। यदि किसी पर दो या ज्यादा शिकायतें मिलती हैं तो उस पर तुरंत कानूनी शिकंजा कसा जाए।
- शिकायत करने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाए और उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

जनता बनेगी पुलिस की ताकत
पुलिस ने कहा कि इस अभियान में जनता का सहयोग बेहद अहम है। शिकायतकर्ता की पहचान उजागर नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। ऑपरेशन महाकाल 2.0 का मकसद है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ हो और आम जनता चैन से रह सके। पुलिस का कहना है कि अब कोई भी दबंग, भूमाफिया या सफेदपोश अपराधी कानून से ऊपर नहीं होगा।
Also Read: Nikki murder case: पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी पति घायल, बोला- मैंने नहीं मारा

