Kanpur News: चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Kanpur News: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चकेरी थाना क्षेत्र में अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे आठ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आठ आरोपितों को हिरासत में लिया गया
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अराजक तत्व एयरफोर्स के संरक्षित क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे हैं और चककी अलहरवां, दाढ़ बंगला और सलिंगवां इलाकों में चोरी की झूठी अफवाह फैला कर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और आठ आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज शमा (30), अमन कुमार (23), राहुल कुमार (28), संजीत सैनी (32), विशाल कुमार कुरिल (25), सुमित कुमार (18), उत्तम कुमार (32) और राजेंद्र सागर (25) के रूप में हुई है। सभी आरोपी कानपुर नगर के ही निवासी बताए जा रहे हैं।
सभी आरोपितों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादंसं-2023 और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक पवन शमा, चंद्र प्रकाश मिश्रा, सुनील यादव समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और निगरानी लगातार जारी है।
Also Read: गोरखपुर में जमीनों का गोरखधंधा, जीरो टॉलरेंस का नारा हुआ जीरो: अखिलेश यादव

