Kanpur News: जलभराव को लेकर महापौर प्रमिला पाण्डेय ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Kanpur News: जनपद की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने सर्वोदय नगर आरटीओ ऑफिस, मॉडल रोड, देवकी चौराहा, चावला मार्केट, नंदलाल चौराहा, गोविन्द नगर और परमपुरवा में जलभराव की समस्या का स्थलीय निरीक्षण मंगलवार को किया। इस दौरान महापौर ने जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सिविल, महाप्रबंधक जलकल और मेट्रो अधिकारियों के साथ मौके पर स्थिति का जायजा लिया।

मेट्रो द्वारा सीवर लाइन 16 फुट पर डाल दी गई

निरीक्षण के दौरान महापौर ने चावला मार्केट में बारा देवी की सीवर लाइन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मेट्रो द्वारा सीवर लाइन 16 फुट पर डाल दी गई है, जबकि इसे 32 फुट पर होना चाहिए था। इससे सीवर और बरसाती पानी सही दिशा में नहीं जा पा रहा है और बार-बार जलभराव हो रहा है। महापौर ने अधिकारियों को तुरंत सीवर लाइन को सुधारने और जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए।

खुदाई के दौरान निरीक्षण करते हुए महापौर प्रमिला पाण्डेय।
खुदाई के दौरान निरीक्षण करते हुए महापौर प्रमिला पाण्डेय।

कई चौराहों के बंद हुए डॉट नाले

इसके अलावा, देवकी चौराहा पर डॉट नाले के बंद होने के कारण सर्वोदय नगर, आरटीओ ऑफिस, मॉडल रोड और पांडु नगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। महापौर ने इसे प्राथमिकता पर ठीक कराने का आदेश दिया।
इस मौके पर पार्षद नवीन पंडित, नगर आयुक्त सुधीर कुमार, सैय्यद फरीद अख़्तर जैदी (मुख्य अभियंता सिविल), महाप्रबंधक जलकल आनंद कुमार त्रिपाठी, रामेन्द्र पाण्डेय (अधिशाषी अभियंता, जोन-5 जलकल) और मेट्रो अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read: हजरतबल की घटना पर भड़के शाहनवाज हुसैन, बोले- राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान बर्दाश्त नहीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.