Kanpur News: शिक्षक दिवस पर कानपुर के 150 से अधिक शिक्षकों का हुआ सम्मान
Kanpur News: शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश, कानपुर नगर की ओर से जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज के एल.टी.-1 हॉल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद के 150 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. संजय काला सहित
- डॉ. आर.के. सिंह (प्रमुख अधीक्षक)
- डॉ. संतोष कुमार वर्मन (कम्युनिटी मेडिसिन)
- डॉ. सुनीति पाण्डेय (एनायकी विभाग)
- डॉ. सौरभ अग्रवाल (मेडिसिन)
- डॉ. मनीष कुमार (ऑफिसर इंचार्ज स्टोर)
- डॉ. मनीष सिंह (न्यूरो सर्जन)
को सम्मानित किया गया। इसके अलावा चंद्रशेखर आज़ाद विश्वविद्यालय से प्रो. विवेक कुमार त्रिपाठी (डीन), प्रो. यू.पी. सिंह, डॉ. मंपक त्रिपाठी और जे.पीयूष कुमार मालवीय को भी सम्मानित किया गया।
साथ ही डी.जी. कॉलेज, पी.पी.एन. कॉलेज, हलीम मुस्लिम पीजी कॉलेज, डीएवी कॉलेज, क्राइस्ट कॉलेज, आईटीआई, हनुमान प्रसाद प्राथमिक विद्यालय दीपापुर, प्राथमिक विद्यालय रघुवीरपुर घाटमपुर और परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मान दिया गया।

शिक्षकों की भूमिका पर जिलाधिकारी का संबोधन
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा,“जीवन में व्यक्ति को निखारने और उसे एक सशक्त व्यक्तित्व बनाने में शिक्षक की भूमिका सबसे अहम होती है। शिक्षा केवल ज्ञान देने का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन को दिशा देने और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम है। मैं जो कुछ भी हूँ, उसमें मेरे शिक्षकों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सबसे बड़ी ताकत है।”
उन्होंने आगे कहा कि आज समाज और राष्ट्र नई चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। “विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें योग्य नागरिक बनाना ही शिक्षक का सबसे बड़ा दायित्व है।”
जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों को आश्वस्त किया कि प्रशासन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के विकास के लिए हर समय उनके साथ खड़ा रहेगा।
Also Read: Varanasi News: उत्कृष्ट शिक्षण कार्य 2025 के लिए ‘अरविन्द’ सिंह हुए सम्मानित

