Kanpur News: नगर आयुक्त ने तड़के किया जलभराव का निरीक्षण, QRT टीमें तैनात

Kanpur News: सोमवार की सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने तड़के स्वयं सड़कों पर उतरकर निरीक्षण किया। उनका निरीक्षण प्रातः 5:30 बजे जोन-4 क्षेत्र से शुरू हुआ, जहां उन्होंने गलियों, सड़कों और नालियों की स्थिति का जायजा लिया।

तत्काल सफाई कर जल निकासी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर गलीफिट बंद पाए जाने पर नगर निगम एवं जलकल विभाग की टीम को मौके पर ही तत्काल सफाई कर जल निकासी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, वीआईपी रोड पर नालियों की सफाई कर रहे कर्मचारियों की तत्परता की सराहना भी नगर आयुक्त ने की।

आनंदेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग का निरीक्षण करते कानपुर नगर आयुक्त व क्यूआरटी टीम।

परमिया सीवेज पंपिंग स्टेशन का सभी गेट खोलने का नगर आयुक्त ने दिया आदेश

नगर आयुक्त ने परमिया सीवेज पंपिंग स्टेशन (गंगा बैराज) का भी दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को सभी गेट तत्काल खोलने के निर्देश दिए ताकि वर्षा जल की निकासी में कोई बाधा न आए। इस आपात स्थिति को संभालने के लिए नगर आयुक्त के निर्देश पर विभिन्न विभागों की क्विक रिस्पॉन्स टीमें (QRT) सुबह 6:00 बजे से सक्रिय हो गईं।

रिस्पॉन्स टीमें (QRT) सक्रिय हुई 

  • स्वास्थ्य विभाग की 8 टीमें गलिफिट और चौक नालों की सफाई में जुटीं।
  • इंजीनियरिंग विभाग की QRT टीम तत्काल नाला खुलवाने के लिए सक्रिय रही।
  • उद्यान विभाग की 6 टीमें सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने में लगी रहीं।
  • जलकल विभाग ने 14 जेटिंग मशीन्स को चोक सीवर खोलने के लिए तैनात किया।

नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को अक्षम्य माना जाएगा। इस निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त, जीएम जलकल, मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी, अभियंता व स्वच्छता अधिकारी भी सुबह 6 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे।

Also Read: VIDEO: ‘विधायक का करीबी हूं, 17 करोड़ दे दो वरना परिवार का सफाया कर दूंगा…’

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.