Kanpur News: पिता की मौत से गहरे सदमे में था बेटा, स्टेटस पर लिखा “Miss You Papa” और लगा ली फांसी
Kanpur News: कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने पिता की मौत के गम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने मोबाइल स्टेटस पर लिखा– “Miss You Papa”। यह संदेश पढ़कर परिवार के लोग और भी गहरे सदमे में हैं।
पिता की मौत के बाद सचिन अवसाद में चला गया
जानकारी के मुताबिक, भन्नापुरवा इलाके में रहने वाले सचिन (23) के पिता राजकुमार की 20 जुलाई को कैंसर से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से ही सचिन अवसाद में चल रहा था। वह राजमिस्त्री का काम करता था और घर में मां रीता, बड़ा भाई सौरभ और छोटा भाई सुजल के साथ रहता था।
बुधवार देर रात सचिन ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह जब छोटा भाई सुजल कमरे में गया तो उसने सचिन को फंदे से लटकता देखा। परिवार ने तुरंत उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला अवसाद का ही लग रहा है। थानाध्यक्ष रायपुरवा ने बताया कि युवक पिता की मौत से टूट गया था, इसी कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Also Read: GST on Mobile Phones : क्या GST में कटौती से सस्ते हो जायेंगे मोबाइल फोन ?

