Kanpur News: बैटरी चोरी रोकना पड़ा महंगा, हथियारबंद चोरों ने डीसीएम चालक से लूटे 7 हजार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर नेशनल हाईवे पर सोमवार रात हुई लूट की वारदात ने हड़कंप मचा दिया। डीसीएम से बैटरी चोरी कर रहे चोरों को रोकना चालक को भारी पड़ गया। कट्टे के बल पर चोरों ने उसकी जेब से सात हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, सौरा-फतेहपुर से मैदा लादकर कानपुर जा रही एक डीसीएम हाईवे पर मंगलम स्वीट हाउस के पास गड्ढे में फंस गई थी।

देर रात करीब 11 बजे चालक मो. उस्मान थका हुआ केबिन में सो रहा था। अचानक कुछ आवाज सुनकर वह उठा तो देखा कि तीन युवक गाड़ी की बैटरी खोल रहे हैं। उस्मान ने विरोध किया तो उनमें से दो ने उस पर कट्टा तान दिया। चालक के विरोध करने से पहले ही बदमाशों ने उसकी जेब टटोलकर सात हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।

पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित चालक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि हाईवे पर लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाक्रम से रात में गुजरना असुरक्षित होता जा रहा है।

Also Read: पीएम मोदी ने लॉन्च की सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार, भारत बनेगा ग्लोबल हब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.