Kanpur News: खाली प्लॉट पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, लगेगा जुर्माना

Kanpur News: नगर निगम ने “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान की तैयारियां तेज़ कर दी हैं। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ निर्देश दिए कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में तय हुआ कि 17 से 27 सितम्बर तक शहर के 10–10 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, खाली प्लॉटों पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई, स्कूलों में जागरूकता अभियान और “वेस्ट टू आर्ट” जैसी पहलें होंगी।

kanpur News

नगर आयुक्त के निर्देश:

  • खाली प्लॉट पर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना।
  • सभी दुकानों पर गीले व सूखे कचरे के लिए अलग डस्टबिन अनिवार्य।
  • बल्क वेस्ट जनरेटर्स की पहचान और समयबद्ध निस्तारण।
  • सामाजिक संगठनों और RWA को जोड़कर कम्युनिटी कम्पोस्टिंग को बढ़ावा।
  • त्योहारों से पहले रामलीला समितियों के साथ बैठक।
  • जलाशयों और जल स्रोतों के पास विशेष सफाई।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सड़क, गली या सार्वजनिक स्थल पर कचरा नहीं दिखना चाहिए। अधिकारी स्वयं क्षेत्रीय भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। नगर निगम का दावा है कि शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Also Read: हापुड़ में हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोज़र, गढ़ रोड पर हटा अतिक्रमण

Get real time updates directly on you device, subscribe now.