Kantara: Chapter 1: 400 करोड़ के बजट में बनेगी ‘कंतारा: चैप्टर 1’, 500 फाइटर्स की टीम के साथ दिखेगा जबरदस्त वॉर सीन
Kantara: Chapter 1: होम्बले फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। 2022 में रिलीज़ हुई ‘कंतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी स्लीपर हिट का दर्जा हासिल किया था। अब इस फिल्म का प्रीक्वल दर्शकों के लिए एक नया सिनेमाई अनुभव लेकर आ रहा है।
अद्भुत वॉर सीन की होगी झलक

फिल्म मेकर्स ने घोषणा की है कि इस बार दर्शकों को एक अद्वितीय वॉर सीन देखने को मिलेगा, जिसके लिए 500 से अधिक पेशेवर फाइटर्स को शामिल किया गया है। एक्शन कोरियोग्राफी के विशेषज्ञ इस सीक्वेंस को परफेक्ट बनाने में जुट गए हैं। मेकर्स का दावा है कि इस युद्ध दृश्य का स्तर ऐसा होगा जो पहले कभी नहीं देखा गया।
फिल्म के पहले पोस्टर में ऋषभ शेट्टी का बिल्कुल नया लुक सामने आया है, जो दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। एक्शन सीन्स को लेकर होम्बले फिल्म्स ने कहा, “हम पूरी तरह से इस फिल्म को एक असाधारण अनुभव बनाने के लिए समर्पित हैं। एक्शन कोरियोग्राफी इतनी जबरदस्त होगी कि यह लंबे समय तक याद रखी जाएगी।”
कदंबा काल की ऐतिहासिक कहानी

‘कंतारा: चैप्टर 1’ कर्नाटक के कदंबा काल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह भारतीय इतिहास के स्वर्णिम युग को उजागर करेगी, जहां कदंबा शासकों ने वास्तुकला और संस्कृति को नई पहचान दी थी।
फिल्म का निर्देशन इस बार भी ऋषभ शेट्टी खुद कर रहे हैं, जो फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाएंगे। शानदार वॉर सीन्स और ऐतिहासिक कहानी के साथ यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनने वाली है।

