‘नागजिला’ में इच्छाधारी नाग बने कार्तिक आर्यन, लोगों ने कहा- ‘नागिन की सस्ती कॉपी’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर चर्चा में हैं, और इस बार वजह है उनका नया अवतार—इच्छाधारी नाग! जी हां, कार्तिक आर्यन अब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आने वाले हैं, जो नाग पंचमी 2026 के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की घोषणा एक एनिमेटेड वीडियो के जरिए की गई है, जिसमें कार्तिक को शर्टलेस अवतार में दिखाया गया है और साथ ही एक विशाल नाग भी नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर आया वीडियो

इस वीडियो में कार्तिक की आवाज़ सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं, “इंसानों वाली फिल्में तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिचर!” सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो सामने आया, यूजर्स ने मजेदार और तीखे कमेंट्स की बौछार कर दी। किसी ने इसे ‘नागिन’ की सस्ती कॉपी बताया, तो किसी ने फिल्म के नाम ‘नागजिला’ को देखकर कहा कि ये तो ‘गॉडजिला’ से चुराया गया है। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया, “जौहर डुबोएगा इसका करियर।”

‘दोस्ताना 2’ से कार्तिक हुए थे बाहर

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच पहले रिश्ते कुछ खास नहीं थे। ‘दोस्ताना 2’ से कार्तिक को बाहर किए जाने के बाद दोनों के बीच दूरियाँ बढ़ गई थीं। लेकिन अब लग रहा है कि दोनों ने पुराने गिले-शिकवे भुला दिए हैं और साथ मिलकर बड़े परदे पर ‘नाग लोक’ की दुनिया रचने जा रहे हैं।

इस फिल्म में कार्तिक आएंगे नज़र

इस फिल्म से पहले कार्तिक धर्मा की एक और फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, में भी नजर आएंगे। वहीं उनकी चर्चित फिल्म ‘आशिकी 3’ अक्टूबर 2025 में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कार्तिक का यह ‘फन-फैलाने’ वाला नाग अवतार बॉक्स ऑफिस पर भी जहर उगल पाएगा या सोशल मीडिया के ट्रोल ही भारी पड़ेंगे।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.