Kartik Aaryan: 7 साल बाद भी यादगार बनी कार्तिक आर्यन की ये फिल्म… एक्टर ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ को रिलीज हुए 7 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रोमांस के बजाय ब्रोमांस को ज्यादा तवज्जो दी गई थी, जिसने दर्शकों के बीच इसे और भी खास बना दिया। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी।

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

फिल्म के 7 साल पूरे होने पर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर लिखा,
“‘प्यार का पंचनामा’ मेरे करियर के लिए अहम थी, लेकिन ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ वह फिल्म थी, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इस फिल्म से पहले बहुत कम लोग मुझे जानते थे। सोनू ने सिखाया कि सच्ची दोस्ती कभी-कभी प्यार पर भारी पड़ती है। फिल्म के प्रति दर्शकों का यह प्यार इसे खास बनाता है। लव सर, मेरे सह-कलाकार नुसरत और सनी, और आप सभी फैंस का शुक्रिया, जो आज भी ‘तेरा यार हूं मैं’ गाने को अपना दोस्ती एंथम मानते हैं।”

फिल्म में कार्तिक के साथ नुसरत भरूचा और सनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इसे लव रंजन ने निर्देशित किया था और आज भी यह फिल्म दोस्ती पर बनी सबसे शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है।

अब ‘आशिकी-3’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन

सुपरहिट ‘भूल भुलैया 3’ के बाद अब कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आशिकी-3’ की तैयारियों में जुटे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। हाल ही में इसका मोशन पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें कार्तिक एक गिटारिस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रीलीला लीड रोल में होंगी। रोमांटिक और म्यूजिकल फिल्म ‘आशिकी-3’ दिवाली 2025 पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

बता दे, कार्तिक आर्यन की इस नई फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उनकी पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं।

Also Read: Film ‘Emergency’ On OTT: कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ की OTT रिलीज डेट घोषित, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Get real time updates directly on you device, subscribe now.