विक्की-कैटरीना के घर जूनियर कौशल का आगमन, एक्ट्रेस ने दिया बेबी बॉय को जन्म
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की सबसे क्यूट और ‘पावर कपल’ मानी जाने वाली जोड़ी कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल के घर आख़िरकार किलकारी गूँज उठी है। कैटरीना ने एक प्यारे से बेबी बॉय को जन्म दिया है। यह ख़ुशख़बरी ख़ुद विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर शेयर करके फैंस का दिन बना दिया है।
विक्की ने तुरंत शेयर की ख़ुशी
विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, हमारे घर में ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दे दी है। बहुत सारे प्यार और आशीर्वाद के साथ हम अपने बेबी बॉय का स्वागत कर रहे हैं। पोस्ट के मुताबिक, कैटरीना ने आज, 7 नवंबर को ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। फ़िलहाल, सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है।

बता दें कि लगभग डेढ़ महीने पहले, जब कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, तभी से फ़ैंस और सेलेब्स उन्हें बधाइयाँ दे रहे थे। उस समय अक्षय कुमार ने उन्हें मज़ेदार सलाह दी थी। कैटरीना और विक्की, मैं आपके लिए बहुत खुश हूँ। आप दोनों सबसे अच्छे माता-पिता बनेंगे। बस बच्चे को अंग्रेजी और पंजाबी दोनों सिखाना, हर हर महादेव। यह तो तय है कि अब इस छोटे नवाब को मम्मी से अंग्रेज़ी और पापा से शुद्ध पंजाबी दोनों सीखनी पड़ेगी!
ज्ञात हो कि प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही कैटरीना ने लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी और विक्की अकेले ही अपनी फ़िल्मों का प्रमोशन कर रहे थे। उन्होंने पहले ही इशारा कर दिया था कि समय नज़दीक है, और अब इंतज़ार ख़त्म हुआ।

