Kaushambi News: एनकाउंटर के डर से 50 हजार के इनामी बदमाश मोनू पांडेय ने किया सरेंडर

Sandesh Wahak Digital Desk: कौशांबी जिले में सराय अकिल थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी मोनू पांडेय आखिरकार पुलिस के सामने झुक गया है। एनकाउंटर के डर से मोनू ने मंगलवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

लगातार दबिश से बढ़ा दबाव

पुलिस ने बताया कि हाल ही में हुए जानलेवा हमले के मामले में एसपी राजेश कुमार ने मोनू पांडेय पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की लगातार छापेमारी और कड़ी घेराबंदी से आरोपी पर इतना दबाव बन गया कि उसने सरेंडर करना ही बेहतर समझा। फिलहाल, पुलिस मोनू से पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मोनू के भाई सोनू पांडेय ने बताया कि वे खुद अपने भाई को थाने लाए हैं, ताकि वह सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे भाई को सुरक्षित कोर्ट ले जाया जाए और जेल भेजा जाए, जिससे जाँच में सच्चाई सामने आ सके।”

पुलिस के अनुसार, कोटिया मजरा कुण्ठारी गाँव में जमीन विवाद और पुरानी दुश्मनी को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें राजेश पाल नामक व्यक्ति को चोटें आई थीं। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Also Read: Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, दो की मौत, सात घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.