KBC 17: पहले ही हफ्ते में मिल गया सीजन का पहला करोड़पति, अब 7 करोड़ के सवाल पर सबकी निगाहें
Sandesh Wahak Digital Desk: टीवी का सबसे चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने लौट आया है। 11 अगस्त से शुरू हुए इस सीजन में पहले ही हफ्ते में शो को उसका पहला करोड़पति मिल गया है।
यह उपलब्धि हासिल की है उत्तराखंड के आदित्य कुमार ने। खास बात यह है कि आदित्य अब 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट सवाल के लिए भी प्रयास करने जा रहे हैं।
सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो में आदित्य को बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे देखा जा सकता है। प्रोमो के अनुसार, आदित्य न केवल 1 करोड़ रुपये जीतने में सफल रहे, बल्कि वह 7 करोड़ रुपये के अंतिम प्रश्न का भी सामना करेंगे। हालांकि वे यह इनाम जीत पाएंगे या नहीं, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा।

जब मज़ाक बन गई हकीकत
प्रोमो में आदित्य एक दिलचस्प किस्सा भी साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मज़ाक किया था कि उन्हें KBC से कॉल आया है और शूटिंग के लिए टीम आने वाली है।
दोस्तों ने नई शर्टें और पैंटें भी सिलवाईं, लेकिन बाद में आदित्य ने खुलासा किया कि वह सब सिर्फ एक मज़ाक था। अब जब उन्हें असल में शो से कॉल आया, तो किसी ने यकीन नहीं किया — जब तक उन्होंने सबूत नहीं दिखाया।
बिग बी भी हुए प्रभावित
आदित्य की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी मुस्कुरा उठे और उनकी तारीफ करते हुए कहा, “आप तो पहुंच ही नहीं, बहुत ऊपर पहुंच गए हैं।” आदित्य ने भी मंच पर कहा, “सर, विश्वास नहीं हो रहा कि मैं यहां हूं।” इस पर बिग बी ने जवाब दिया, “आप ऊपर तक जाएंगे, सात करोड़!”
Also Read: जया बच्चन का फैन के साथ बुरा बर्ताव, सोशल मीडिया पर भड़कीं कंगना रनौत

