Kerala Cricket League 2025: इस टीम ने संजू सैमसन के भाई को बनाया कप्तान, दोनों की सैलरी में है लाखों का अंतर
Sandesh Wahak Digital Desk: केरल क्रिकेट लीग (KCL) 2025 के लिए कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए टीम की कमान अनुभवी संजू सैमसन की बजाय उनके भाई सैली सैमसन को सौंप दी है।
यह फैसला इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि संजू को टीम ने भारी भरकम 26.80 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा है, जबकि सैली को मात्र 75,000 रुपये में टीम में शामिल किया गया है। दोनों भाइयों की सैलरी में ₹26 लाख 5 हजार रुपये का अंतर है।

कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने पिछले सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया था और पॉइंट्स टेबल में निचले क्रम (नीचे से दूसरा स्थान) पर फिनिश किया था।
इस बार टीम अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के उद्देश्य से नए नेतृत्व की तलाश में थी। इसी के तहत टीम मैनेजमेंट ने संजू के छोटे भाई सैली सैमसन पर विश्वास जताते हुए उन्हें कप्तानी सौंपी है।
क्यों नहीं मिली संजू को कप्तानी?
संजू सैमसन न सिर्फ IPL में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं बल्कि केरल की डोमेस्टिक टीम की भी अगुआई कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि कोच्चि ब्लू टाइगर्स उन्हें ही कप्तान बनाएंगे। लेकिन टीम प्रबंधन ने शायद यह फैसला संजू की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए लिया है।
माना जा रहा है कि संजू भारतीय टीम के साथ एशिया कप और संभावित T20 सीरीज में व्यस्त रह सकते हैं, जिसके चलते वो KCL के पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे। इसी कारण टीम ने सैली को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
KCL 2025 का शेड्यूल
-
केरल क्रिकेट लीग 2025 की शुरुआत 22 अगस्त से होगी।
-
यह लीग दूसरे सीजन में प्रवेश कर रही है।
-
पिछले वर्ष इस लीग का पहला संस्करण खेला गया था।
-
फाइनल मुकाबला सितंबर में आयोजित किया जाएगा (सटीक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है)।
Also Read: SL vs BAN T20: 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा, तंजीद-लिटन की जोड़ी ने किया कमाल

