Lucknow News: वोटर अधिकार यात्रा पर केशव मौर्य का तंज, घुसपैठियों को खुश करने का बताया जरिया

Lucknow News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, जिसका समापन 1 सितंबर को पटना में होने जा रहा है। उनकी इस यात्रा पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा हमला बोला है।

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा कि बिहार जैसे राजनीतिक रूप से जागरूक राज्य में यह यात्रा केवल वहां के मूल निवासियों को चिढ़ाने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह यात्रा सिर्फ घुसपैठियों और देश-विरोधी तत्वों को खुश करने के लिए निकाली जा रही है, क्योंकि कांग्रेस, सपा और राजद इन्हीं के दम पर अपनी राजनीति चमकाती रही हैं।

Keshav Prasad Maurya

डिप्टी सीएम मौर्य ने आगे कहा कि अपने परिवारवादी राजनीति के इस नए दौर में राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव की तिकड़ी खुद को इन विध्वंसक तत्वों का सबसे बड़ा नेता समझती है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही तत्वों को बढ़ावा देने के कारण यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए, जिसका बदला बिहार की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर लेगी।

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इंडिया’ गठबंधन के तहत राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मिलकर भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस बिहार में अपना जनाधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

Also Read: Moradabad News: 10वीं के छात्र की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग में दोस्त बने कातिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.