कुशीनगर में केशव प्रसाद मौर्य ने भरी हुंकार, बोले- 2027 में खत्म हो जाएगी जाति की राजनीति

पडरौना (कुशीनगर): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को फाजिलनगर स्थित पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष की नकारात्मकता और भ्रष्टाचार पर जमकर निशाना साधा।

विपक्ष की ‘गरीब विरोधी’ मानसिकता पर प्रहार

डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष आज भी अपनी सामंती मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि “विपक्ष को एक गरीब परिवार से आने वाला प्रधानमंत्री स्वीकार नहीं है, इसीलिए वे संसद में प्रधानमंत्री को बोलने तक नहीं देते।” उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की मूल नीति ‘सबका साथ-सबका विकास’ है, जबकि विपक्षी दल केवल जातिवाद के सहारे अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।

कुशीनगर में केशव प्रसाद मौर्य ने भरी हुंकार, बोले- 2027 में खत्म हो जाएगी जाति की राजनीति

विकास और पारदर्शी व्यवस्था का उल्लेख

उपमुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की तुलना करते हुए राज्य की बदली हुई तस्वीर पेश की।

बिजली व्यवस्था: “पहले बिजली आती नहीं थी, अब बिजली जाती नहीं है।”

भ्रष्टाचार पर लगाम: उन्होंने पूर्व कांग्रेसी प्रधानमंत्री के ‘1 रुपये में 15 पैसे’ वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अब DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 100% पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है।

महिला सशक्तिकरण: ‘लखपति दीदी’ योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया।

ग्लोबल इकॉनमी: उन्होंने बताया कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के जरिए 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अंत में फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा और पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने आगंतुकों का आभार जताया।

मंच पर मौजूद प्रमुख चेहरे: प्रभारी मंत्री शकुंतला चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक विनय प्रकाश गौड़ (रामकोला), मनीष जायसवाल (पडरौना) और मोहन वर्मा (हाटा)।

Also Read: संजय सेतु निर्माण के लिए हुंकार: घाघरा नदी किनारे ग्रामीणों का प्रदर्शन, शासन को दी चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.