KGF फेम दिग्गज एक्टर हरीश राय का निधन, गले के कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग
Sandesh Wahak Digital Desk: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। फ़ेमस और दिग्गज अभिनेता हरीश राय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। केजीएफ (KGF) फ़्रैंचाइज़ी में चाचा के यादगार किरदार से दर्शकों के बीच ख़ास जगह बनाने वाले हरीश राय अब इस दुनिया में नहीं रहे।
हरीश राय लंबे समय से गले के कैंसर (थ्रोट कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी यह बीमारी धीरे-धीरे पेट तक फैल गई थी, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। पिछले कुछ महीनों से उनका स्वास्थ्य बेहद नाज़ुक था। बीमारी के कारण उनका शरीर कमज़ोर हो गया था और पेट में पानी भर जाने से सूजन आ गई थी। लंबी जंग लड़ने के बाद उन्होंने अंतिम साँस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।
इलाज के लिए करनी पड़ी थी अपील
कुछ समय पहले हरीश राय ने ख़ुद सोशल मीडिया पर आकर अपनी गंभीर हालत का खुलासा किया था और इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि इलाज का ख़र्च उनके लिए संभालना मुश्किल होता जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके इलाज के एक इंजेक्शन की कीमत 3.55 लाख रुपये थी, और डॉक्टरों ने 63 दिनों में तीन इंजेक्शन का एक चक्र सुझाया था, जिसका कुल ख़र्च लगभग 10.5 लाख रुपये होता। पूरे इलाज पर करीब 70 लाख रुपये तक का ख़र्च आने का अनुमान था।
Also Read: Barabanki News: इंटरसिटी एक्सप्रेस से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

