KGMU धर्मांतरण मामला: डॉक्टर रमीज की पूछताछ पूरी, मोबाइल-लैपटॉप से मिले चौंकाने वाले सबूत

Lucknow News: लखनऊ में केजीएमयू के धर्मांतरण मामले की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी डॉक्टर रमीज से 48 घंटे की पुलिस रिमांड में लगभग 120 से ज़्यादा सवाल पूछे गए और पूछताछ अब पूरी हो गई है। इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

पुलिस को रमीज के पास से बरामद किए गए दो लैपटॉप और एक मोबाइल फोन से बेहद महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। एक लैपटॉप में पिछले 13 साल का डाटा मिला है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रमीज ने जन्नत नाम से एक अलग फोल्डर बनाकर उसमें कई हिंदू लड़कियों के नंबर और वीडियोज़ सहेज कर रखे थे। दूसरे लैपटॉप में 50 से ज़्यादा युवतियों के अश्लील वीडियो भी मिले।

इन वीडियोज़ का इस्तेमाल उन लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उन पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के लिए किया जाता था। पुलिस को कॉल गर्ल्स के नंबरों की एक सूची भी मिली है। माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल मुस्लिम युवाओं को फंसाने के लिए किया जाता था।

दिलचस्प बात यह है कि जब भी पुलिस ने उससे धर्मांतरण के दबाव या महिला रेज़िडेंट डॉक्टर को लक्ष्य बनाने के बारे में पूछा, रमीज ने चुप्पी साध ली। आगरा में गिरफ़्तार डॉक्टर परवेज़ से उसके संबंधों के बारे में भी उसने कोई जवाब नहीं दिया।

हालाँकि, उसने यह ज़रूर माना कि वह पीड़िता के संपर्क में था और उनकी मुलाकातें भी होती थीं। लेकिन उसने अपने माता-पिता के किसी भी तरह के शामिल होने से इनकार किया है।

Also Read: Lucknow News: हाईकोर्ट में महिला को पकड़ने पहुंचे दरोगाओं पर ही गिर गई गाज, FIR के बाद तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.