ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई ने सेना में फेरबदल करते हुए IRGC प्रमुख समेत 6 शीर्ष सैन्य कमांडरों की तैनाती की

Sandesh Wahak Digital Desk: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने देश के सैन्य ढांचे में व्यापक बदलाव करते हुए सशस्त्र बलों के छह शीर्ष पदों पर नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व आईआरजीसी (IRGC) कमांडर मोहसिन रेजाई को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) में अपना प्रतिनिधि बनाने के तुरंत बाद सुप्रीम लीडर ने ये अलग-अलग आदेश जारी किए।

इस फेरबदल के तहत मेजर जनरल अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) का नया मुख्य कमांडर नियुक्त किया गया है, जबकि मेजर जनरल मुस्तफा इजादी को IRGC के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेना के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नए चेहरे तैनात किए गए हैं।

मेजर जनरल अली अब्दोल्लाही: ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ।

ब्रिगेडियर जनरल कियमार्स हैदरी: ईरानी सशस्त्र बलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ।

रियर एडमिरल अली ओजमाई: IRGC नौसेना के नए कमांडर (रियर एडमिरल तंगसिरी की शहादत के बाद)।

हुसैन ताएब: IRGC की बासिज (Basij) संगठन के नए प्रमुख।

सुप्रीम लीडर खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट के जरिए इन नियुक्तियों की पुष्टि करते हुए सभी अधिकारियों की वफादारी, क्षमता और अनुभव पर भरोसा जताया है।

Also Read: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरी भाजपा, झारखंड बंद का कई जिलों में दिखा व्यापक असर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.