खामेनेई की चेतावनी, हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, अमेरिका ने हमला किया तो अंजाम भुगतेगा

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच अब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक बेहद सख्त और दो टूक संदेश दिया है। 86 वर्षीय खामेनेई ने स्पष्ट कहा कि ईरान किसी भी हाल में आत्मसमर्पण नहीं करेगा और अगर अमेरिका ने सैन्य दखल देने की कोशिश की, तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

हम शांति थोपे जाने को नहीं मानते

बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए खामेनेई ने कहा कि ईरानी जनता किसी भी हमले से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने हाल के इजराइली हमले के बाद देशवासियों के धैर्य और साहस की सराहना की और कहा कि ईरान न तो थोपे गए युद्ध से डरेगा और न ही शांति समझौते के दबाव में आएगा।

अमेरिका को सीधी चेतावनी

खामेनेई ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग की थी। खामेनेई ने कहा, जो लोग ईरान के इतिहास से वाकिफ हैं, वे धमकियों की भाषा नहीं बोलते। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका या उसका कोई सहयोगी हमला करता है, तो उसे ईरान की ताकत का सामना करना पड़ेगा।

Also Read: आयुर्वेदिक कैफे के उद्घाटन पर रेखा गुप्ता का एलोपैथी पर तंज, कहा- प्राकृतिक इलाज ही स्थायी समाधान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.