कांग्रेस के बीड़ी वाले बयान पर भड़के खान सर, बोले- नेताओं को महज 99 रुपये में राजनीति पढ़ा देंगे

Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस की केरल इकाई द्वारा बिहार की तुलना ‘बीड़ी’ से करने के बाद शुरू हुए सियासी विवाद में अब मशहूर शिक्षक खान सर भी कूद पड़े हैं। उन्होंने इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर कोई नेता गलत बोलता है तो उन्हें हमारे पास भेजिए, हम उन्हें राजनीति पढ़ा देंगे।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए खान सर ने कहा, हम राजनीति नहीं करते, बल्कि राजनीति पढ़ाते हैं। अगर कोई नेता गलत बोलता है तो उसे हमारे पास भेजिए, हम उसे पढ़ा देंगे। अगर उनके पास पैसे नहीं होंगे तो मुफ्त में पढ़ा देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की तुलना ‘बीड़ी’ से करना बिल्कुल गलत है और जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन्हें राजनीति सीखने की जरूरत है।

Khan Sir

GST सुधारों पर पीएम मोदी को कहा, धन्यवाद

खान सर ने GST दरों में हुए हालिया बदलावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि लग्जरी सामान पर GST बढ़ाया गया, जबकि हेल्थकेयर और शिक्षा से जुड़ी कुछ चीजों पर इसे कम किया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षा पर लगे 18% GST को घटाकर 5% कर देगी या पूरी तरह खत्म कर देगी। खान सर ने कहा कि वे पिछले एक साल से इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे और उन्हें खुशी है कि प्रधानमंत्री ने उनकी बात सुनी।

शिक्षकों से की अपील

शिक्षक दिवस के मौके पर खान सर ने छात्रों से अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। वहीं, शिक्षकों के लिए उन्होंने एक खास संदेश देते हुए कहा कि वे शिक्षा को सिर्फ एक व्यवसाय न बनाएं। उन्होंने भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कभी शिक्षा को व्यापार नहीं बनने दिया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.