Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 में बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह शो का बन सकती हैं हिस्सा, मिला हिंट!

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हो रही हैं। शो के लिए कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा रहा है और इस लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स के सामने आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो क्लिप सामने आई है, जिससे इस खबर को और बल मिला है।

मंदिर यात्रा के दौरान ईशा के शो में जाने का संकेत

दरअसल, ईशा सिंह अपने भाई और भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा के साथ खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। वहां से लौटते समय उन्होंने एक ऑटो में वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़ी बातचीत भी सुनने को मिली। इस वीडियो में उनके भाई ने ईशा से सवाल किया कि क्या वे ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बनेंगी? इस पर ईशा ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, बल्कि बात घुमा दी। लेकिन उनका यह रिएक्शन फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया और कयास लगाए जाने लगे कि वे इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।

पहले भी आ चुकी है खबरें

इससे पहले भी खबरें आई थीं कि ईशा सिंह को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, उन्होंने इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन उनकी लेटेस्ट वीडियो को देखकर फैंस का मानना है कि वे जल्द ही इस शो में खतरों से दो-दो हाथ करती नजर आ सकती हैं।

इन सेलेब्स को भी किया गया अप्रोच

सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने इस बार कई पॉपुलर सेलेब्स को अप्रोच किया है। इनमें ओरी, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, रजत दलाल, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, सिद्धार्थ निगम, भाविका शर्मा, शगुन पांडे, गुलकी जोशी, गौतम गुलाटी, मनीषा रानी और चुम दरांग जैसे नाम शामिल हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ईशा सिंह इस शो का हिस्सा बनती हैं या नहीं। फैंस को उनके कंफर्मेशन का बेसब्री से इंतजार है।

Also Read: IIFA Awards 2025: जयपुर में IIFA अवॉर्ड्स 2025 की धूम, सितारों का लगा जमावड़ा, 2 दिनों तक रंगीन रहेगा शहर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.