पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के समर्थन में उतरे खेसारी लाल यादव, दिया मदद का भरोसा
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने अपनी भोजपुरी सह-अभिनेत्री अक्षरा सिंह को शुभकामनाएं दीं, जबकि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की मदद का भरोसा दिलाते हुए चुनावी माहौल में इंसानियत की मिसाल पेश की है।
खेसारी बोले- सबको मर्यादा रखनी चाहिए
यहां मीडिया से बातचीत में खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि उन्हें सभी जातियों और धर्मों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने साफ कहा कि, मैंने कभी जातिवाद पर भरोसा नहीं किया, न भविष्य में करूंगा। सबको मर्यादा रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि छठ पूजा के मौके पर वे घाट पर इसलिए नहीं जा रहे, क्योंकि वहां सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग जाती है, जिससे श्रद्धालु परेशान होते हैं।

ज्योति सिंह की मदद का भरोसा
खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि वे अक्षरा सिंह को शुभकामनाएं देते हैं और पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा, अक्षरा मेरी इंडस्ट्री की साथी हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। अगर मुझे समय मिलेगा तो मैं ज्योति सिंह भाभी की मदद जरूर करूंगा। दरअसल खेसारी का यह बयान उस वक्त आया जब हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में खेसारी पर सार्वजनिक अपमान का आरोप लगाया था।
पत्नी के वायरल वीडियो पर जताई नाराजगी
वहीं खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने अपनी पत्नी के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहे प्रोपेगेंडा पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, चुनाव जीतने के लिए मेरी वाइफ का वीडियो वायरल कर गलत काम किया जा रहा है। प्रशासन को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने इसे राजनीति का गंदा रूप बताया और कहा कि जनता अब सब कुछ समझती है।
मंदिर भी जरूरी, अस्पताल भी
वहीं अपने लोकसभा क्षेत्र छपरा के विकास पर बोलते हुए खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने कहा, छपरा को लेकर मैं गंभीर हूं। मंदिर बनना चाहिए, लेकिन अस्पताल और स्कूल भी जरूरी हैं। भगवान के प्रति श्रद्धा दिल में होती है, सिर्फ मंदिर में नहीं। उन्होंने कहा कि छपरा के विकास के लिए वे हर संभव कोशिश करेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चिराग पासवान के घर जाने पर खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है, इससे राजनीति में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा, नीतीश जी का यह कदम राजनीति से ऊपर उठकर मानवीयता दिखाता है।
सभी वर्गों के समर्थन का दावा
वहीं खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने दावा किया कि छपरा में सभी वर्गों का समर्थन उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज के लोगों ने उन्हें सिक्कों से तौला, जो यह दर्शाता है कि जनता जातिवाद नहीं, काम को देख रही है।
Also Read: Jaunpur News: बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत, तीन श्रद्धालुओं की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

