Khimpur Kheri: मिशन शक्ति 5.0 में महिलाओं का स्वदेशी मेला, दिखा प्रतिभा और सशक्तिकरण का संगम

Khimpur Kheri: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर लखीमपुर खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत शहर के राजापुर चौराहे स्थित आकांक्षा स्टोर परिसर में प्रशासन की ओर से स्वदेशी मेला आयोजित किया गया। इस मेले में स्थानीय महिलाओं की भागीदारी ने माहौल को उत्सवपूर्ण बना दिया।

महिलाओं ने अपने स्टॉल सजाए

मेले में स्वयं सहायता समूह (SHG), ओडीओपी और खादी ग्रामोद्योग से जुड़ी महिलाओं ने अपने स्टॉल सजाए और हस्त निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया। मिट्टी के खिलौने, घरेलू सजावट की वस्तुएं, पारंपरिक खाद्य सामग्री जैसे उत्पादों ने दर्शकों का ध्यान खींचा और मेले में उत्साह का माहौल बना दिया।

लोग योजनाओं की जानकारी लेकर जागरूक भी हुए

इस अवसर पर परियोजना निदेशक (डीआरडीए) एसएन चौरसिया और डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने न केवल उत्पाद खरीदे, बल्कि महिलाओं को उनके हुनर और मेहनत के लिए प्रोत्साहित भी किया। मेले में आए लोग मिशन शक्ति से जुड़े प्रचार साहित्य और योजनाओं की जानकारी लेकर जागरूक भी हुए।

यह मेला महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी पहचान बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय उत्पादन और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश देने वाले इस आयोजन ने महिलाओं के आत्मविश्वास और समाज में उनके योगदान को भी बढ़ावा दिया।

Also Read: Ayodhya News: राम, लक्ष्मण और हनुमान की छवियां ड्रोन शो में जगाएंगी आस्था का अद्भुत दृश्य

Get real time updates directly on you device, subscribe now.