कानून मंत्रालय से हटाये गए Kiren Rijiju, मेघवाल बने विभाग के नए मंत्री
केंद्र सरकार ने दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्र सरकार ने दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन: आवंटन किया है।
इसके मुताबिक, रीजीजू (Kiren Rijiju) को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और उनकी जगह मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त, विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। मेघवाल वर्तमान में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री और संस्कृति राज्य मंत्री हैं। रिजिजू ने 8 जुलाई, 2021 को कानून और न्याय मंत्री के रूप में पदभार संभाला था। इससे पहले , उन्होंने मई 2019 से जुलाई 2021 तक युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया। किरेन रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पोर्टफोलियो को संभालेंगे।