राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की दोटूक, शाम 5 बजे तक मांगें माफी, वरना आएगा विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

Sandesh Wahak Digital Desk: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने हालिया भाषण के बाद एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। उनके बयानों को बेबुनियाद और सदन की गरिमा गिराने वाला बताते हुए केंद्र सरकार ने अब उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐलान किया है कि अगर राहुल गांधी ने अपने बयानों पर माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन (Privilege Motion) का नोटिस लाया जाएगा।

किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी बार-बार सदन के भीतर ऐसे आरोप लगाते हैं जिनका कोई आधार नहीं होता। रिजिजू के मुताबिक, राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। सदन की कार्यवाही नियमों से चलती है, न कि बिना सिर-पैर के आरोपों से। इस तरह के आचरण से संसद की गरिमा को ठेस पहुँचती है। सरकार ने राहुल गांधी को आज शाम 5 बजे तक का समय दिया है। यदि वे माफी नहीं मांगते, तो सरकार संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

क्या होता है विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

अगर सदन का कोई सदस्य या मंत्री सदन के नियमों का उल्लंघन करता है, गलत जानकारी देता है या सदन की गरिमा को नुकसान पहुँचाता है, तो दूसरे सदस्यों को उनके खिलाफ यह प्रस्ताव लाने का अधिकार होता है। दोषी पाए जाने पर सदस्य को चेतावनी दी जा सकती है या उनकी सदस्यता पर भी आंच आ सकती है।

Also Read: Low Stomach Acid हो सकता है Acidity की समस्या का छिपा कारण

Get real time updates directly on you device, subscribe now.