Sandesh Wahak Digital Desk: देश के पॉपुलर प्लेबैक सिंगर केके का साल 2022 में निधन हो गया था। बीते साल 31 मई को एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी।
डॉक्टर्स ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। केके भले ही अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी आवाज आज भी लोगों के जहन में गूंजती है। उनके फैंस आज भी उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं।
बता दें कि कृष्णकुमार कुन्नथ यानी केके ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने गाए है। उनकी मौत से उनके दोस्त फैंस और परिवार वाले टूट गए थे। सिंगर अपने पीछे पत्नी ज्योति कृष्णा, बेटी तमारा और बेटे नकुल कृष्णा को छोड़ गए हैं।
23 अगस्त 1970 को केरल में जन्मे केके दिल्ली में पले-बढ़े थे और डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था और वो सिंगर बन गए। केके ने हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में कई गाने गाए है।