KKR New Captain: IPL 2025 के लिए KKR ने किया अपने नए कप्तान का एलान
KKR New Captain IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे पसंदीदा टीम में से एक और गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने नए कप्तान का एलान कर दिया है.

दरअसल, केकेआर ने भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे को कप्तान नियुक्त किया है. जबकि ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने उपकप्तानी सौंपी है.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आधिकारिक रूप से अंजिक्य रहाणे को टीम का कप्तान नियुक्त किया है. वहीं, ऑलराउंडर वेंक्टेश अय्यर को उपकप्तानी मिली है.

नए कप्तान का एलान करते हुए केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि हमें अजिंक्य रहाणे जैसे व्यक्ति को पाकर खुशी है. जो एक लीडर के रूप में अपना अनुभव और परिपक्वता लाता है.
इसके अलावा, वेंकटेश अय्यर केकेआर के लिए एक फ्रेंचाइजी खिलाड़ी रहे हैं. और उनमें बहुत सारे नेतृत्व गुण हैं. हमें विश्वास है कि जब हम अपने खिताब की रक्षा शुरू करेंगे तो वे अच्छा संयोजन करेंगे.
KKR का नेतृत्व करना सम्मान की बात- रहाणे

वहीं, केकेआर की कप्तानी मिलने पर अंजिक्य रहाणे ने कहा कि आईपीएल में सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स का नेतृत्व करना सम्मान की बात है. मुझे लगता है कि हमारे पास एक बेहतरीन और संतुलित टीम है. मैं सभी के साथ काम करने और अपने खिताब की रक्षा करने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हूं.

