जानें कौन है एक दिन में 28 गाने गाकर इतिहास रचने वाला बॉलीवुड सिंगर
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय सिनेमा में कई सिंगर्स का अहम योगदान रहा है। लता मंगेशकर किशोर कुमार आशा भोसले मोहम्मद रफी अरिजीत सिंह और ए आर रहमान जैसे दिग्गजों ने अपनी आवाज से ऑडियंस को मंत्रमुग्ध किया और कई यादगार गाने दिए। लेकिन आज हम जिस सिंगर की बात कर रहे हैं उसकी आवाज का जादू आज भी लोगों के दिलों में कायम है और उनके रोमांटिक गाने आज भी खूब सुने जाते हैं।

पांच साल लगातार फिल्मफेयर अवॉर्ड
यह वही सिंगर हैं जिन्होंने 1990 से 1995 तक लगातार पांच साल बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया। 1990 में आशिकी 1991 में साजन 1992 में दीवाना 1993 में बाज़ीगर और 1942 ए लव स्टोरी जैसी फिल्मों के लिए उन्हें यह सम्मान मिला था।
बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू ने साल 1993 में एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड कर इतिहास रच दिया था। इसी उपलब्धि के लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

करियर की शुरुआत और पहचान
कुमार सानू ने साल 1984 में फिल्म ये देश से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेशी फिल्म तिन कोन्या में भी काम किया। हिंदी सिनेमा में उन्हें जश्न है मोहब्बत का गीत से पहचान मिली।
दरअसल 1989 में सिंगर जगजीत सिंह ने उन्हें संगीतकार कल्याणजी और आनंदजी से मिलवाया था। उस समय उनका असली नाम केदारनाथ भट्टाचार्य था। तभी उन्हें कुमार सानू नाम अपनाने की सलाह दी गई और यही नाम उनकी पहचान बन गया।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक
कुमार सानू बॉलीवुड के सबसे सफल सिंगर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह करीब 110 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
Also Read: अमेठी: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सीएचसी पहुंची टीएसयू की टीम, दिए सुधार के टिप्स

