Social Media Earnings: महज एक पोस्ट से इतना कमाते हैं कोहली, आस-पास भी नहीं धोनी
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त दबदबा बनाए हुए हैं।
उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं — जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी के लिए एक रिकॉर्ड है।

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 12 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं, जिससे वह भारत के सबसे ज्यादा सोशल मीडिया कमाई करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।
धोनी से 11 गुना ज्यादा कमाई

जहां विराट एक पोस्ट से 12 करोड़ रुपये कमाते हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी की प्रति पोस्ट कमाई 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। इस लिहाज से देखा जाए तो विराट की कमाई धोनी से करीब 11 गुना ज्यादा है।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऐसे केवल दो क्रिकेटर हैं जिनकी इंस्टाग्राम पोस्ट की कीमत करोड़ों में है — विराट कोहली और एम. एस. धोनी।
टॉप 5 क्रिकेटर्स की सोशल मीडिया कमाई
रिपोर्ट में भारत के टॉप 5 क्रिकेटर्स की इंस्टाग्राम कमाई को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं, वे इस प्रकार हैं:
-
विराट कोहली – ₹12 करोड़ प्रति पोस्ट
-
एम. एस. धोनी – ₹1.5 करोड़ प्रति पोस्ट
-
रोहित शर्मा – ₹76 लाख प्रति पोस्ट
-
हार्दिक पंड्या – ₹65 लाख प्रति पोस्ट
-
सुरेश रैना – ₹34 लाख प्रति पोस्ट
विराट का सोशल मीडिया पर भी जलवा

जब RCB ने IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की थी, उस समय विराट कोहली का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा। इसके अलावा, टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के बाद विराट कोहली के साथ ट्रॉफी की तस्वीरें भी वायरल हो गई थीं।
मैदान में अपने रिकॉर्ड्स के लिए मशहूर विराट कोहली ने अब सोशल मीडिया पर भी ब्रांड वैल्यू के मामले में बाकी खिलाड़ियों से लंबी दूरी बना ली है।
अब सिर्फ वनडे में दिखेंगे कोहली

विराट कोहली ने हाल ही में टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। वनडे में विराट पहले ही 51 शतक लगा चुके हैं और इस फॉर्मेट में भी उनका करियर शानदार रहा है।
इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में वह भले ही न खेल रहे हों, लेकिन आगामी वनडे मुकाबलों में वह एक बार फिर मैदान पर दिखाई देंगे — जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Also Read: ‘शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया…’, RCB के स्टार गेंदबाज पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

