कुशीनगर: सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और एस्ट्रो-टर्फ हॉकी कोर्ट के लिए शासन को भेजा गया 10 करोड़ का प्रस्ताव

Sandesh Wahak Digital Desk: कुशीनगर में जिला खेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में 400 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और एस्ट्रो-टर्फ हॉकी कोर्ट के निर्माण के लिए शासन को ₹10 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करना और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। डीएम ने कहा, “इन दोनों परियोजनाओं के माध्यम से जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा और जनपद खेल क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।”

प्रस्ताव में शामिल आधुनिक सुविधाएं

  1. ट्रैक बेस निर्माण और सिंथेटिक मैट बिछाना।
  2. हॉकी ग्राउंड के लिए एस्ट्रो-टर्फ और 7 ए-साइड फील्ड।
  3. लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट और वॉटर जंप जैसी सुविधाओं का प्रावधान।
  4. आधुनिक लाइटिंग, फेंसिंग (बाड़ लगाना) और ड्रेनेज सिस्टम।
  5. रेन वॉटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) और ट्यूबवेल बोरिंग।

जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा और खेलों के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

रिपोर्ट : राघवेंद्र मल्ल 

 

Also Read: कुशीनगर में विज्ञान का अद्भुत संगम: रॉकेट प्रक्षेपण स्थल पर रोबोट डॉग ने दिखाए करतब, इसरो ने सराहा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.