कुशीनगर: ब्लॉक परिसर में गंदगी देख बिफरीं BDO ऊषा पाल, एडीओ पंचायत को लगाई कड़ी फटकार
हाटा (कुशीनगर): सुकरौली की खंड विकास अधिकारी (BDO) ऊषा पाल ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में चारों तरफ गंदगी और सामुदायिक शौचालय की बदहाली देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। बीीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अविलंब व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं।
सामुदायिक शौचालय और एनआरएलएम कार्यालय की हालत खराब
बीडीओ ने ब्लॉक परिसर स्थित मनरेगा सेल, पंचायत कार्यालय और उत्तर प्रदेश ग्राम्य आजीविका मिशन (NRLM) कार्यालयों का जायजा लिया। ब्लॉक परिसर में बने सामुदायिक शौचालय में भीषण गंदगी और पानी की सप्लाई ठप मिली। पाइपलाइन टूटी देख बीडीओ ने एडीओ पंचायत पर नाराजगी जताई और तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। आजीविका मिशन कार्यालय में फैली अव्यवस्था और धूल-गंदगी को देख उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। परिसर में जगह-जगह कूड़े का अंबार देख उन्होंने एडीओ पंचायत को पूरे ब्लॉक परिसर की विशेष सफाई कराने के लिए निर्देशित किया।
अधिकारियों को दी चेतावनी
बीडीओ ऊषा पाल ने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत ऊषा कुशवाहा, एपीओ आलोक यादव, लेखा सहायक मनरेगा राजेश कुशवाहा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल
Also Read: कुशीनगर: किशोरी को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले तीन युवकों पर केस, एक गिरफ्तार

