कुशीनगर: विकास को रफ्तार, 154 लाख की 8 परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

Sandesh Wahak Digital Desk: कुशीनगर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने ‘क्रिटिकल गैप्स योजना’ के तहत ₹154.05 लाख की लागत वाले 8 महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वीकृत की गई पूरी धनराशि कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त भी कर दी गई है।

स्वीकृत कार्यों का विवरण: कहाँ क्या बनेगा?

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों को तीन श्रेणियों में विभाजित कर बजट आवंटित किया है:

  1. शिक्षा और पर्यटन सुविधाएं (₹39.85 लाख)

बांसीघाट और हिरण्यावती नदी पर शौचालय एवं चेंजिंग रूम का निर्माण।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (कसया) में पहुँच मार्ग का निर्माण।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (मिल्की) की बाउंड्रीवाल का निर्माण।

  1. सड़क और संपर्क मार्ग (₹94.20 लाख)

राजकीय आईटीआई (भलुआ मोतीचक) तक संपर्क मार्ग का निर्माण।

संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय (रामपुर जंगल) में बाउंड्रीवाल का निर्माण।

कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग से खोटही मणिताल संपर्क मार्ग का नवनिर्माण (इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा)।

  1. ग्रामीण अवसंरचना (₹20.00 लाख)

ग्राम सभा सेन्दुरिया (कप्तानगंज) में डीह बाबा स्थान से काली माता मंदिर तक सीसी रोड का निर्माण।

’31 मार्च’ की डेडलाइन और सख्त मानक

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं (लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) को कड़े निर्देश जारी किए हैं। सभी निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से 31 मार्च 2026 तक पूर्ण होने चाहिए। प्रत्येक कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड और शिलापट्ट लगाए जाएं ताकि जनता को योजना की जानकारी रहे। ई-टेंडरिंग नियमों और तकनीकी मानकों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.