UP News: आरओ/एआरओ परीक्षा में कुशीनगर से सिर्फ 3785 अभ्यर्थी हुए शामिल, 4398 ने छोड़ा एग्जाम

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा 2023 रविवार को कुशीनगर जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी के बीच संपन्न हुई।

परीक्षा में कुल 8183 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन केवल 3785 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए, जबकि 4398 उम्मीदवारों ने परीक्षा से अनुपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थिति का प्रतिशत मात्र 46.25% रहा।

सुबह 8 बजे से ही केंद्रों पर चहल-पहल शुरू हो गई थी, लेकिन कई केंद्रों पर बारकोड स्कैनिंग में तकनीकी दिक्कतों के कारण परीक्षार्थियों को प्रवेश पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

तुलसीदास इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों पर स्कैनिंग न हो पाने के कारण छात्रों को पुनः नेट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर स्कैन कराना पड़ा। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा में प्रवेश दिया गया।

परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई।

Kushinagar News
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा

डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की थीं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने तुलसीदास इंटर कॉलेज पडरौना, बुद्ध इंटर कॉलेज, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर और किसान इंटर कॉलेज साखोपार का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पुलिस अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई थी।

Also Read: Kushinagar News: सांसद RPN सिंह की कोशिशों से नाइजर से लाया गया कृष्णा गुप्ता का शव, गांव में उमड़ा जनसैलाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.