Kushinagar News: CDO वंदिता श्रीवास्तव ने भरी हुंकार- शिक्षा ही महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर

पडरौना, कुशीनगर। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुशीनगर के जिला पंचायत सभागार में नारी शक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों और ‘एक्शन एड’ संस्था के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पुलिस, शिक्षा, राजस्व और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही असली हथियार

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) वंदिता श्रीवास्तव ने सभागार में मौजूद करीब 350 महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल अधिकार जानना काफी नहीं है, बल्कि महिलाओं को शिक्षित होकर आर्थिक रूप से सशक्त बनना होगा। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

Kushinagar News: CDO वंदिता श्रीवास्तव ने भरी हुंकार- शिक्षा ही महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर

वहीं, विशिष्ट अतिथि और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने महिलाओं को ‘सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन’ के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

Kushinagar News: CDO वंदिता श्रीवास्तव ने भरी हुंकार- शिक्षा ही महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर

खुशियों की सौगात: नियुक्ति पत्र और सम्मान

समारोह में उत्साह तब और बढ़ गया जब बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से दो मुख्य सेविकाओं को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पुलिस, शिक्षा और राजस्व विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को 30 प्रशंसा पत्र देकर उनकी मेहनत को सराहा गया। कार्यक्रम का समापन ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान और सामूहिक शपथ दिलाकर किया गया।

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर बुद्ध पीजी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. वीणा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दुबे और पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी (जिन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया) मौजूद रहे।

रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल

 

Also Read: Lucknow News: SGPGI में गूंजा ‘नारी शक्ति’ का सम्मान, सफाईकर्मियों से लेकर डॉक्टरों तक का हुआ अभिनंदन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.