Kushinagar News: ओपन स्टेट फुटबाल प्रतियोगिता में कुशीनगर ने मारी बाजी

मिर्जापुर व कुशीनगर के बीच रोमांचक मुकाबले में टाई ब्रेकर से हुआ जीत का फैसला

पडरौना, कुशीनगर। ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मिर्जापुर बनाम कुशीनगर के मध्य खेला गया जिसमें राहूल यादव (मिर्जापुर) ने 14वें मिनट में गोल किया और 24वें मिनट में गोलू (कुशीनगर) ने गोल करके बराबरी दिलायी। मैच का परिणाम ड्रा रहा। इसके बाद टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें कुशीनगर 0-4 विजयी रहा।

खेल निदेशालय उप्र एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पुंरूष फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को जिला स्टेडियम में आयोजित हुआ। फाइनल मैच के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

खेल भावना को बनाए रखने का संदेश

बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि विक्रम सिंह चंदेल ब्लॉक प्रमुख मधुबनी व अजय लोहिया, अध्यक्ष फुटबाल संघ, कुशीनगर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ फुटबाल किक करके किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेल भावना को बनाए रखने का संदेश दिया।

इसी क्रम में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शत्रुधन प्रताप शाही, जिला महामंत्री भाजपा व एलबी सिंह, अधिशासी अभियंता यूपीआरएनएसएस, पीयूष पाण्डेय सचिव जिला हॉकी संघ, कुशीनगर ने हॉकी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में संजय रावत सचिव फुटबाल संघ, कुशीनगर व निर्णायक की भूमिका वीएस पाण्डेय, मनोज तिवारी, हीरालाल निषाद, तुलसी कुमार, मुस्किम अली, मुकेश गुप्ता, इशांत कुमार, अजय यादव, संजय पटेल, धीरज पटेल, अशोक सिंह, प्रवेज अख्तर, वृजेश यादव, बिट्टू पासवान, अनुराग यादव, अमित कुमार, शशीकांत चौहान, मंगेश चन्द, मेराज अहमद आदि ने निभाई।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विक्रम अग्रवाल मुख्य संरक्षक फुटबाल, राजेश जायसवाल, हारून खॉन, विद्या सागर, प्रमोद शर्मा, टीपू खॉन, शिवशंकर, रामवृक्ष, अनिल मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षक, राजेन्द्र सिंह राजू, सूरज कुमार, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव, पंकज, ममता भारती आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल

 

Also Read: Lucknow News: LDA का 5148 करोड़ का भारी-भरकम बजट पास, घर खरीदना होगा आसान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.