Kushinagar News: सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में की बुद्ध वंदना

पडरौना, कुशीनगर। सिंगापुर गणराज्य के भारत में उच्चायुक्त हिज एक्सीलेंसी साइमन वोंग ने कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर पहुंचकर बुद्ध वंदना की तथा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में भगवान बुद्ध को चीवर अर्पित किया। विभिन्न ऐतिहासिक एवं बौद्ध स्थलों का भी भ्रमण किया।

उन्होंने सिंगापुर प्रतिनिधिमंडल की ओर से अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं सहयोगी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुशंसा पर सिंगापुर टीम की यह कुशीनगर की पहली आधिकारिक यात्रा है।

Kushinagar News: सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में की बुद्ध वंदना

उच्चायुक्त ने कहा कि कुशीनगर बौद्ध धर्म का एक प्रमुख एवं वैश्विक महत्व का तीर्थस्थल है, जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। सिंगापुर सहित विश्व के अनेक देशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक यहां आते हैं। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी के दृष्टिकोण से यह हवाई अड्डा मजबूत एवं आधुनिक अवसंरचना से युक्त है तथा भविष्य में चार्टर एवं नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की व्यापक संभावनाएं हैं।

Kushinagar News: सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में की बुद्ध वंदना

कुशीनगर में पर्यटन एवं निवेश संभावनाओं पर हुई चर्चा

इस दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बौद्ध सर्किट एवं कुशीनगर के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित बोधिसत्त्व आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक सिटी, रिसोर्ट सिटी, बुद्धिस्ट आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर, लिंग्विस्टिक स्कूल तथा आधुनिक टाउनशिप के विकास में सिंगापुर निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया।

उच्चायुक्त साइमन वोंग ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत विकास प्रस्ताव अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सिंगापुर पक्ष इन प्रस्तावों का गंभीरता से अध्ययन करेगा तथा विशेष रूप से बौद्ध धर्म से जुड़े स्मृति चिन्हों एवं सांस्कृतिक उत्पादों के निर्माण में उनकी विशेष रुचि है।

रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल

 

Also Read: UP News: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से 7 की मौत, CM योगी का आदेश- ’24 घंटे में मिले मुआवजा’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.