Kushinagar News: कच्ची शराब से परेशान महिलाओं ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, बंद कराने की मांग

Sandesh Wahak Digital Desk: कुशीनगर जिले के सुकरौली नगर पंचायत में कच्ची शराब की बिक्री से परेशान महिलाएं अब खुलकर सामने आ गई हैं। मंगलवार को वार्ड नंबर 9 की दर्जनों महिलाएं हाटा कोतवाली पहुंचीं और अपने मोहल्ले में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब को बंद कराने के लिए कोतवाल को ज्ञापन सौंपा।

घर का माहौल और युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद

महिलाओं ने कोतवाल रामसहाय चौहान से मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई। उन्होंने कहा कि उनके मोहल्ले में कच्ची शराब की बिक्री से माहौल बिगड़ रहा है और घर के सदस्य, खासकर युवा, इस नशे की लत में फंसते जा रहे हैं।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सुकरौली पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर ही कुछ दबंग किस्म के लोग यह अवैध कारोबार चला रहे हैं। जब उन्हें रोका जाता है तो वे उल्टा महिलाओं को फंसाने की धमकी देते हैं। महिलाओं ने मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए, ताकि उनके घरों और मोहल्ले में शांति लौट सके। महिलाओं ने कहा कि इस अवैध शराब के सेवन से युवा बीमार हो रहे हैं और यह उनके परिवारों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल

 

Also Read: Balrampur News: ​गहने चुराने के लिए पति-पत्नी ने रची लूट की झूठी कहानी, फिर ऐसे खुल गई पोल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.