कुशीनगर: प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल चुने गए उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय महामंत्री
पडरौना (कुशीनगर): जनपद के हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अयोध्या स्थित महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 47वें प्रांतीय अधिवेशन में उन्हें सर्वसम्मति से परिषद का प्रांतीय महामंत्री चुना गया है। इस घोषणा के बाद कुशीनगर के शिक्षा जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन के दूसरे दिन सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ। शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, जो अब तक प्रांतीय संरक्षण मंत्री के पद पर थे, उनकी सक्रियता को देखते हुए प्रांतीय संरक्षक मंडल ने उन्हें महामंत्री के रूप में चयनित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा रहे।
शैलेन्द्र शुक्ल के प्रांतीय महामंत्री बनने पर प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत, डॉ. सुनीता पांडेय, और परिषद के संरक्षक डॉ. गोरख राय सहित अनेक शिक्षाविदों और प्रबंधकों ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
शिक्षा जगत में प्रभाव
शैलेन्द्र शुक्ल के इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने से प्रधानाचार्यों की समस्याओं को प्रांतीय स्तर पर मजबूती से रखने की उम्मीद जगी है। जनपद के सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने इसे कुशीनगर के लिए गर्व का विषय बताया है।
रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल
Also Read: यूपी में शीतलहर का कहर: सीएम योगी का बड़ा फैसला, 12वीं तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद

