Kushinagar News: बारावफात के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 46 मजिस्ट्रेट तैनात

Sandesh Wahak Digital Desk: आगामी 5 सितंबर को मनाए जाने वाले ईद मिलाद और बारावफात के त्योहारों को देखते हुए कुशीनगर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट और 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।

मजिस्ट्रेटों की तैनाती

अपर जिला मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा (कसया, हाटा, तमकुहीराज तहसील के लिए) और अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक प्रेम कुमार राय (पडरौना, खड्डा, कप्तानगंज तहसील के लिए)।

सभी तहसील के उप-जिलाधिकारियों को उनके संबंधित क्षेत्रों के लिए जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

कुल 38 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

डीएम और एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने ईद मिलाद/बारावफात को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में अधिकारियों, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में लगभग 500 जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके लिए पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने और भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उप-जिलाधिकारी, सीओ और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read: SGPGI ने NIRF रैंकिंग में लगाई ऊंची छलांग, भारत के शीर्ष 5 मेडिकल संस्थानों में शामिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.