कुशीनगर: पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर देवर पर जानलेवा हमला कराने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
हाटा/कुशीनगर: हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर पंचायत के देवतहां गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार (चाकू) से जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
घटना का विवरण
शिकायतकर्ता मनौवर अंसारी ने अपनी पत्नी जरीना खातून पर आरोप लगाया है कि उसने अपने प्रेमी धर्मपाल पासवान (निवासी खागी मुण्डेरा, हाटा) के साथ मिलकर यह हमला कराया। मनौवर के अनुसार, शुक्रवार की देर रात/शनिवार तड़के करीब तीन बजे जरीना खातून से मिलकर धर्मपाल पासवान उनके घर आया। घर के बरामदे में सो रहे उनके छोटे भाई नियाज अंसारी के पेट में चाकू मारकर वह भागने लगा।
नियाज अंसारी ने घायल अवस्था में भी हमलावर को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चाकू लगने के कारण हमलावर भागने में सफल रहा। शोर सुनकर परिजन घायल नियाज को तुरंत सीएचसी सुकरौली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
शिकायतकर्ता मनौवर अंसारी ने बताया कि उनकी पत्नी जरीना खातून के साथ उनका विवाद चल रहा है और वह खर्च के लिए न्यायालय में मुकदमा भी कर चुकी है। पत्नी जरीना खातून वर्तमान में अपने प्रेमी धर्मपाल पासवान के साथ गोरखपुर में किराए के मकान में रहती है।
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाल हाटा, रामसहाय चौहान ने इस संबंध में बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।
रिपोर्ट : राघवेंद्र मल्ल
Also Read: सिद्धार्थनगर में मतदाता जागरूकता अभियान, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने किया जागरूक

