Lakhimpur Kheri: भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के ढखेरवा निघासन हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा ढखेरवा-निघासन रोड पर हाजरा फार्म के पास हुआ। नगर क्षेत्र के पटेल नगर निवासी दिग्विजय अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर ढखेरवा की ओर से आ रहे थे। हाजरा फार्म के पास खड़ी गन्ने से भरी डबल ट्रॉली में उनकी कार पीछे से जा टकराई।

हादसे में कार सवार चौधरी पुरवा के संजय, रजनीश और सैफू अली निवासी सिंगाही की मौके पर मौत हो गई। ट्रॉली की पंचर बना रहे सिंगाही कस्बा निवासी अंसार को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

कार में सवार साथी दिग्विजय, अरुण, रवि निवासी घनश्याम पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में युवकों की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कार सवार युवक एक बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के बाद दोस्त को घर छोड़ने जा रहे थे।

Also Read: Azam Khan: सपा नेता आजम खान और उनके बेटे को SC से मिली जमानत, जानें पूरा मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.