लखीमपुर खीरी: PM मोदी के जन्मदिन पर निघासन में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का आगाज

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लखीमपुर खीरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन में बुधवार को एक भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष निघासन देवेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया और निशुल्क दवा वितरण की सुविधा का लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन सभासद राम नरेश गुप्ता उर्फ चुन्ना वार्ड नंबर 6 नगर पंचायत सिंगाही ने किया।

इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन के डॉक्टरों ने मरीजों को निशुल्क दवा वितरण की। शिविर में  होम्योपैथिक आयुर्वेदिक एलोपैथिक अलग-अलग काउंटर लगाए गए और परामर्श उपलब्ध कराया गया।

शिविर में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ मोहित वीर सिंह, डॉ अरविंद पटेल, चीफ फार्मासिस्ट आरपी सिंह, B A M प्रदीप गुप्ता, डॉ शशि प्रभा सिंह, बीसीपीएम अलका चतुर्वेदी, सरोज, प्रीति, नीलम, सुप्रिया स्टाफ नर्स सिंगाही भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, शशिकांत चतुर्वेदी, संजय गुप्ता, सुनील मौर्या, अमित वर्मा, उमेश मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें सशक्त बनाना है।

Also Read: Lucknow News: 75 पौधे और 20 यूनिट रक्तदान, सेवा पखवाड़ा में दिखी समाजसेवा की मिसाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.