लखीमपुर खीरी: सिंगाही पुलिस ने 3 वांछित वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी विरोधी अभियान के तहत, थाना सिंगाही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिंगाही पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:

अंकित पुत्र गयाप्रसाद (उम्र 20 वर्ष)

निवासी: ग्राम नौरंगाबाद, थाना सिंगाही, जनपद खीरी।

गयाप्रसाद पुत्र बाबू (उम्र 50 वर्ष)

निवासी: ग्राम नौरंगाबाद, थाना सिंगाही, जनपद खीरी।

मुअज्जम उर्फ भोलू पुत्र आजाद (उम्र 45 वर्ष)

निवासी: ग्राम घोसियाना, थाना सिंगाही, जनपद खीरी।

तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को सम्बंधित विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

रिपोर्ट : विनय कुमार मिश्रा

 

Also Read: श्रावस्ती: जिलाधिकारी ने किया बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण, BSA समेत 11 कर्मचारी अनुपस्थित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.