लखीमपुर में 13 साल के बच्चे की बेबाक फरियाद सुन DM भी हुए हैरान, तुरंत खुलवाया घर का ताला

Lakhimpur News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में आयोजित तहसील दिवस के दौरान एक 13 साल के बच्चे की बेबाकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अपनी समस्या लेकर पहुंचे इस मासूम ने सीधे जिलाधिकारी (DM) से अपने घर का ताला खुलवाने की मांग की। बच्चे का आत्मविश्वास और साफगोई देखकर वहां मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए।

दिखावा नहीं, ताला खुलवा दीजिए

बच्चे ने डीएम से कहा कि उसके चाचा और चाची ने उसके घर पर ताला लगा रखा है, जबकि उसकी मां दूसरे लोगों के घरों में काम करके परिवार का गुजारा करती है। बच्चे की बात सुनने के बाद डीएम ने मौके पर मौजूद कोतवाल को निर्देश देते हुए कहा कि इस बच्चे की समस्या का समाधान किया जाए। इस पर बच्चे ने तुरंत जवाब दिया, “दिखावा नहीं, बस ताला खुलवा दीजिए। टोपी लगाकर चले जाते हैं।” बच्चे का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

बच्चे की बातों ने सभी को किया प्रभावित

बातचीत के दौरान बच्चे ने कथित तौर पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का भी जिक्र किया, जिससे वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए चुप हो गए। बच्चे की बेबाकी और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर जिलाधिकारी ने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। यह घटना अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग बच्चे के हौसले की सराहना कर रहे हैं।

Also Read: लखनऊ में पोस्टर वॉर! ‘श्रीकृष्ण’ विवाद पर BJP का अखिलेश से सीधा सवाल, सपा ने किया विरोध 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.